आदित्यपुर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशाशन की विशेष नजर,
Adityapur मुहर्रम पर्व को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में शांति समितियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सरायकेला उपायुक्त एवं एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दो लाइसेंसी अखाड़ा निकलता है। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने साफ- सफाई से लेकर पानी, बिजली और सड़क का मुद्दा भी उठाया। जिस पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए ससमय दुरुस्त करने की बात कही गई। बैठक के दौरान क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री का मुद्दा भी जोर-जोर से उठा जिस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बैठक में गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, नगर निगम, दमकल विभाग एवं बिजली विभाग के कर्मियों के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने बताया कि बैठक के दौरान जो भी मुद्दे सामने आए हैं उसे आपसी समन्वय स्थापित कर ससमय दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने अशांति फैलाने वालों से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से माहौल को अशांत करने का प्रयास करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रहेगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
June 8, 2026 5: 22 pm
Breaking
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
