सरायकेला मे सेवानिवृत्ति पर तीन सेवानिवृत शिक्षकों को मिला ऑन द स्पॉट सभी पावना का लाभ,
Seraikella सरायकेला। जून महीने में सेवानिवृत्त हुए जिले के तीन शिक्षक गम्हरिया वन प्रखंड के मोहम्मद अख्तर, खरसावां प्रखंड के नीलकंठ पंडा एवं सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली के राजेश कुमार सिंह के सम्मान विदाई के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में सादा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने तीनों सेवानिवृत शिक्षकों को फुल माला पहनकर उनके भविष्य की योजनाओं के संबंध में जाना। इसके साथ ही अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। मौके पर तीनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को ऑन द स्पॉट अर्जित अवकाश और ग्रुप इंश्योरेंस के कागजात प्रदान करते हुए। विभागीय प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्ति के सभी पावना प्रदान किए गए। मौके पर सेवानिवृत हुए तीनों शिक्षकों ने विभाग का और जिला शिक्षा अधीक्षक का आभार प्रकट करते हुए आजीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की बात कही गई।
August 1, 2026 8: 29 pm
Breaking
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
