मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन
सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा
kharsawan मुहर्रम का महीना इस्लामी वर्ष का पहला महीना है। ये महीना हिजरत का महीना है। अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद स‐ ने फरमाया कि हिजरत इससे पहले के गुनाहों को मिटा देता है। जिस हिजरत के बाद इस्लाम को एक नई जिंदगी मिली। एक नई सल्तनत कायम हुई और इस्लाम फला-फूला एवं परवान चढा। इस कारण इस्लामिक इतिहास के लिहाज से इस महीने का एक अलग मुकाम है। इस महीने में नफिल के रोजे रखना सुन्नत है। मोहम्मद स‐ ने कहा कि रमजान के रोजे के बाद सबसे बेहतरीन रोजा मुहर्रम का है। उक्त बाते खरसावां के बेहरासाई मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कही। उन्होने कहा कि यह वह दिन है जिससे अल्लाहतआला ने बनी इसराइल को उनके दुश्मनों से आजादी दी थी और इस खुशी में हजरत मूसा अ‐ ने रोजा रखा था। इसलिए मोहम्मद स‐ ने भी सहाबा ए कराम को रोजा रखने का हुक्म दिया। मुहर्रम के रोजे को आशुरा का रोजा भी कहा जाता है। आशुरा का रोजा दसवीं मुहर्रम को रखा जाता है, लेकिन मोहम्मद साहब ने हुक्म दिया कि तुम नौ-दस या दस-ग्यारह मुहर्रम को रोजा रखो यानी दसवीं से एक दिन पहले या बाद में भी रोजा रख लिया करों क्योकि यह रोजा पिछले एक साल के गुनाहों को मिटा देता है।
August 1, 2026 9: 58 pm
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
