गम्हरिया पुलिस ने गोप होटल चोरी कांड का किया उद्भेदन, छह नाबालिग गिरफ्तार
Gamharia गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह मोड़ स्थित गोप होटल में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गम्हरिया थाना कांड संख्या 64/25 दिनांक 19 जून 2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह नाबालिगों को पकड़ा है। पूछताछ के क्रम में उनकी निशानदेही पर गोप होटल से चोरी किए गए सभी सामानों की बरामदगी की गई है। बरामद सामानों में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, वाई-फाई राउटर और एक एलईडी टीवी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(2) और 303(2) के अंतर्गत की गई है। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
June 8, 2026 8: 25 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
