जमशेदपुर के जुगसलाई में ऑटो ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Jamshedpur जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में घायल ऑटो ड्राइवर शहंशाह को TMH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमले की वजह आपसी रंजिश और पारिवारिक मतभेद है। हमले का मुख्य आरोपी साहिल है, जो हिल व्यू एरिया जुगसलाई का निवासी है। आरोपी साहिल हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
