चांडिल के विभिन्न 21 दुकानदारों का फूड सेफ्टी विभाग ने किया
निरीक्षण, बिना लाइसेंस के बेच रहे खाद्य सामग्री, थमाया नोटिस
chandil फूड सेफ्टी विभाग ने चांडिल अनुमंडल के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण करते हुए 21 दुकानदारों को नोटिस किया है। य सभी दुकानदार बिना किसी खाद सुरक्षा लाइसेंस के ही खाद्य सामग्री बेच रहे थे। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुझार माझी इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने सभी 21 दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर खाद्य लाइसेंस बनाने का निर्देश जारी किया है, अन्यथा उन पर कार्रवाई करने के लिए सचेत किया है।
