बेंगलुरु कर्नाटक के सेब इंजीनियरिंग यूनिट-3 मे कार्यरत मजदूर बानसिंह जामुदा का आकस्मिक निधन,पार्थिक शरीर को उनके पैतृक गांव डागरडीह राजनगर लाने हेतु झारखंड सरकार व्यवस्था कराने की मांग,
Jharkhand वृहद झारखण्ड मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि खनिज संपदा से संपन्न झारखंड में झारखंडियों को न तो नौकरी मिल रही है और न ही कोई रोजगार मिल रही है। ऐसे में झारखंडी बेरोजगार युवक युवती रोजगार के लिए अन्य राज्यों में निरंतर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 24 साल बीतने के बाद भी झारखंडियों को विकास से कोसों दूर रखा गया है। यहां के नेता मंत्री पूंजीपतियों के गोद में बैठ के सिर्फ लूटने में व्यस्त हैं। ऐसे में हम विकसित राज्य की उम्मीद आखिर कैसे कर सकते हैं। श्री सोय ने कहा कि ऐसे ही घटना सोमवार को सुबह 4 बजे बेंगलुरु कर्नाटक के सेब इंजीनियरिंग यूनिट 3 बेंगलुरू कर्नाटक में काम कर रहे मजदूर बानसिंह जामुदा पिता पुतुल जामुदा गांव डागरडीह पोस्ट ईचा प्रखंड राजनगर जिला सरायकेला खरसावां झारखंड का बेंगलुरु कर्नाटक में आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले दो चार दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा की ओर झारखंड सरकार से मांग है कि बानसिंह जामुदा की पार्थिक शरीर को उनके पैतृक गांव लाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करे एवं संबंधित कंपनी से उनके आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। श्री सोय ने कहा कि झारखंड सरकार एवं राज्य के तमाम नेताओं को ऐसे घटनाओं से झारखंड को बचाना चाहिए ताकि सोना झारखंड बदनाम न हो और हमारे झारखंडी बेरोजगारों को अपने ही राज्य में रोजगार देने हेतु सुनिश्चित की जाए।
September 6, 2026 10: 54 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
