खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा से मिले हैदराबाद कम्पनी के ऑफिसर, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा,
Khunti खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा से उनके आवास पर हैदराबाद कंपनी के ऑफिसर समेत अन्य लोग मिलने पहुंचे। इस अवसर पर हैदराबाद कंपनी के ऑफिसर और सांसद कालीचरण मुंडा के बीच खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक स्थिती पर विस्तार से चर्चा करते हुए विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की. सांसद कालीचरण मुंडा ने बताया कि खूंटी लोकसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, पेयजल, कौशल विकास और आधारभूत संरचना की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति और लंबे समय तक उपेक्षा के कारण यह इलाका अब भी देश के अन्य हिस्सों की तुलना में काफ़ी पिछड़ा हुआ है। श्री मुंडा ने हैदराबाद कंपनी से आग्रह किया कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत खूंटी,सिमडेगा,खरसावां,तमाड़, तोरपा, कोलेबिरा, कुचाई एवं अड़की जैसे दूरदराज प्रखण्डों में शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, छात्रवास, पेयजल योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ करे। हैदराबाद कंपनी के लोगों ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
September 6, 2026 10: 50 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
