खरसावां में आठ सड़को के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास
13.13 करोड होगे खर्च, सरकार का फोकस रोड कनेक्टिविटी पर,
10 से 20 साल पुरानी सड़कों का होगा जीर्णोद्वार-गागराई
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत जोजोडीह, कृष्णापुर, जोरडीहा एवं तेलाईडीह पंचायत क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आठ सड़को के सुदृढ़ीकरण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास गुरूवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, प्रमुख मनेद्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी आदि के द्वारा किया गया। इन सड़को पर 13.13 करोड रूप्ये खर्च किया जाएगे। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार का फोकस रोड कनेक्टिविटी पर है। सड़कों के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी होती है, जिससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही सुगम होती है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सामाजिक संपर्क भी बढ़ता है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में आसानी होती है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होता है। छात्रों को स्कूल और कॉलेजों तक पहुंचने में आसानी होती है, जिससे शिक्षा की पहुंच में सुधार होता है। उन्होने कहा कि 10 से 20 साल पुरानी सड़कों का सबसे पहले जीर्णोद्वार होगा। इसके बाद ही नये सड़कों का निर्माण होगा। आम जनता गांव के प्राथमिकता के आधार पर योजना दे। जिससे पूरा किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, प्रमुख मनेद्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया रेशमी सोय, पंसस रामलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, अर्जुन गोप, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कनिया अभियंता सरकार सोरेन, सुरेश मंहाती, राम रतन महतो, अरुण जामुदा, सानगी हेम्बम, कृष्ण चंद्र प्रधान, पिंटू महतो, दशरथ महतो, पंकज महतो, मोटू प्रधान, राजीव महतो, मुरारी महतो, रूपेश महतो, चिंतामणी महतो, सुबोध साहू, नागेन सोय, अजय सामड, रानी हेम्बम, आदि उपस्थित थे।

इन आठ महत्वपूर्ण सडकों का हुआ शिलान्यास
Û पदमपुर चैक से कब्रिस्तान भाया बड़ासाई तक 2.150 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 138.363 लाख की लागत से होगा।
Û गोपालपुर पिच रोड से राजाबासा भाया उधड़िया गुटुसाई तक 4.300 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 242.117 लाख की लागत से होगा।
Û खामारडीह से कृष्णापुर भाया कुदासिंगी तक 3.985 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 283.172 लाख की लागत से होगा।
Û बड़ाबाम्बो आरईओ पथ से कोतोलसाई तक 3.200 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 258.423 लाख की लागत से होगा।
Û कोचा से जोकतापुर तक 2.800 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 147.576 लाख की लागत से होगा।
Û लोसोदिकी तीन मोड़ चैक से नदी तक 1.200 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 105.408 लाख की लागत से होगा।
Û तेलांगजुड़ी से महादेवबुट्टा तक 1.700 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 78.258 लाख की लागत से होगा।
Û पोटोबेड़ा चैक से गितिलता चैक तक 1.500 किमी लम्बाई पथ सुदृढ़ीकरण कार्य 73.081 लाख की लागत से होगा।
