खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में ‘विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस’ संपन्न. सम्मानित हुए विजेता प्रतिभागी,
Kharsawan खरसावां उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रहरी क्लब के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से पारित संकल्पानुसार 26 जून 1989 से प्रतिवर्ष 26 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से मुक्ति दिलाना है। सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार इस वर्ष 1 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत इसे देशभर में एक जन आंदोलन का रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि नशे के नियमित सेवन से इस पर हमारी निर्भरता बढ़ जाती है। ये मादक पदार्थ मनोवैज्ञानिक विकार, हृदय संबंधी रोग, दुर्घटनाएँ, आत्महत्या व हिंसा का कारण बन सकते हैं। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी नशे से दूर रहें और समाज को भी नशे से दूर रखने की नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करें।छात्रा मौसमी महतो ने नशा के दुरुपयोग से होने वाली हानियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। शिक्षिका नूतन रानी ने छात्र-छात्राओं को नशापान से दूर रहने की शपथ दिलाई।
निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग रोकने एवं जागरूकता हेतु झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांँची द्वारा निदेशित कार्य योजना के अनुरूप गत दिनांक 9 जून ’25 से विद्यालय स्तर पर विविध प्रकार की गतिविधियांँ आयोजित की जा रही थीं। इस क्रम में जन जागरण हेतु कार्यशाला, प्रभात फेरी व साइकिल रैली के अलावे *यस टू लाइफ, नो टू ड्रग्स* के थीम पर माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग,क्विज,पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग,निबंध तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आज कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
*इन्हें मिला पुरस्कार*
1. स्लोगन राइटिंग- मौसमी महतो
2. इंटर हाउस क्विज: स्वर्णरेखा हाउस (i)तनिष्क सिंह देव (ii) दृष्टि सिंह देव (iii) दीपिका महतो
3. पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग : प्रथम -तनिष्क सिंह देव द्वितीय- प्रिया मेलगांडी सांत्वना -आरती कुमारी महतो
4. निबंध लेखन: प्रथम -चांदनी कैवर्त द्वितीय: मौसमी महतो सांत्वना: संतोषी गोप
5. वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्रथम- सिमरन महतो द्वितीय -मौसमी महतो सांत्वना – अंजलि गोप
प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने प्रहरी क्लब की गतिविधियों की भूरि- भूरि सराहना की। मौके पर शिक्षक खिरोधर साहू,महादेव मुंडा,प्रभा कुमारी, शैलेश कुमार तिवारी, जगन्नाथ प्रधान,रणवीर महतो,रेणुका महतो, गीता महतो,योगेंद्र महतो, कांति हाईबुरु तथा भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
June 8, 2026 12: 08 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
