सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में आचार्य एवं दीदी सम्मान समारोह सम्पन्न
Seraikella सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के शांतिकुंज में माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने किया। विद्यालय प्रबंधकरणीय समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य ने सभी आचार्य एवं दीदी को संबोधित करते हुए कहा हमारा विद्यालय कुछ वर्षों से माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहा है। इसका पूरा श्रेय आप सभी आचार्य दीदी जी को जाता है। हमारे अधिकतर भैया बहन ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। फिर भी हमारी यह उपलब्धि हमारे आचार्य दीदी जी के अथक परिश्रम और लगन का परिणाम है। मुख्य अतिथि ने सभी आचार्य दीदी जी को संबोधित करते हुए कहा कि शिशु मंदिर की शिक्षा और शेष विद्यालयों के शिक्षा में अंतर होता है। जो कुछ आदर्श आप अपने विद्यालय में प्रस्तुत करते हैं, वह शायद अन्यत्र देखने को नहीं मिलता। आप सभी पूर्ण समर्पण के साथ विद्यालय के लिए कार्य करते हैं, जिसका परिणाम माध्यमिक परीक्षा में देखने को मिलता है। आप सभी आचार्य दीदी जी भैया बहनों के भविष्य निर्माण करते हैं जिसके कारण आज यह सम्मान समारोह आयोजित है। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। विद्यालय समिति के सदस्य सह समाजसेवी सुदीप पटनायक ने सभी आचार्य दीदी जी को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखे थे जिसे समिति ने स्वीकार किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी आचार्य दीदी को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, समिति सदस्यों के साथ सभी आचार्य दीदी जी उपस्थित थे।
