खरसावां में युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनावों को
लेकर किया पोस्टर लांच, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम
से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना उदेश्य-प्रमेन्द्र मिश्रा,
kharsawan खरसावां चांदनी चैक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक चुनावों की घोषणा की गई। सरायकेला-खरसावां जिले में चुनावी प्रक्रिया हेतु नियुक्त किए गए जिला समन्वयक आजाद बहादुर सिंह व जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष खरसावां राजा राम पाड़ेया ने नेता चुनो नेता बनो का युवा कांग्रेस का पोस्टर लांच किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश का ऐसा पहला राजनीतिक संगठन है, जो आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिए योग्य नेतृत्व को सामने लाने का कार्य करता है। और चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्षता पूर्वक होंगे, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है। जबकि श्री मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर कराए जाएंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है। उन्होने कहा कि इस अभियान को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकतांत्रिक और युवावादी सोच से दिशा मिली है। जब वे भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के प्रभारी थे। तब उन्होंने संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती से स्थापित करने की नींव रखी थी।
चुनाव का उद्देश्य
इस चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ईमानदार, कर्मठ एवं समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
सदस्यता अभियान और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
ऽ नामांकन अभियानरू 27 जून 2025 से 03 जुलाई 2025 तक
ऽ आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 27 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 तक
ऽ नामांकन अंतिम रूप देने की तिथि 09 जुलाई 2025
ऽ आयु सीमा 18 से 35 वर्ष (जन्म तिथि 28.06.1990 से 27.06.2007 के बीच होनी चाहिए)
ये थै मौजूद
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाडेया, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य कन्हैयालाल सामड, सुखलाल, बरजू लोहार, जीवन सिंह हेंब्रम, नजीर बंकिरा, विजय सिंह सोय, सुरेश बांद्रा, दुर्गाचरण, अर्जुन महतो, अनिकेत सोय, राजनाथ महतो, संदीप सोय, मशार्ल सोय, अजय लियांगी, मनोज लियांगी, दिलीप सिंह लियांगी, रोशान मोदी, मुकेश गोप, मनु मोदी, टिंकू मोदी, शंकर दिग्गी, साधु लामाय, करन, विक्रम, गुरचरण, अजय बोदरा, किशना बोकाई, उदय बाकिरा आदि मौजूद थे।
