राजनगर के एक घर में निकला 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप; राजा बारीक ने किया रेस्क्यू,
Sersikella राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव स्थित शंकर दास के घर में सोमवार की तड़के प्रातः एक चार फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखा। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण भी सांप निकालने की बात सुनकर जुटने लगे। जिसके बाद इसकी सूचना सरायकेला के सर्पमित्र राजा बारीक को दी गई। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद उक्त जहरीले कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। मौके पर उन्होंने लोगों से सांपों से सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दोनों मौसम के कारण सांपों का प्रभाव बढ़ा है। जिसे देखते हुए अंधेरे में झाड़ी झुरमुट की ओर ना जाए। पर्याप्त रोशनी में ही घर से बाहर निकले। सांप दिखे जाने पर उसके साथ अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करें। सर्पदंश की स्थिति में ओझा गुनी के चक्कर में न पड़कर चिकित्सक की सलाह से पूरा इलाज कराएं। इसके बाद राजा बारिक ने रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को समीप के जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
July 23, 2026 7: 26 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
