खरसावां में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट संर्पन,
बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय और बालिका
वर्ग में उत्क्रमित मध्य विधालय रिडिंगदा बना चैम्पियन,
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में शिक्षा विभाग प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का आयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने दीप प्रज्जलीप कर और फुटबॉल को किक मार कर किया। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच में आदर्श मध्य विधालय खरसावां को पराजित कर सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विधालय खरसावां की टीम चैम्पियन बना। जबकि बालिका वर्ग लिटिल चैंप फुटबॉल फाइनल मैच में आदर्श मध्य विधालय खरसावां को पराजित कर उत्क्रमित मध्य विधालय रिडिंगदा चैम्पियन बनी। मौके पर श्री महतो ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये पढ़ाई के साथ साथ खेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है. साथ ही आपसी भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से शिक्षक संदीप पालित, अब्दुल माजिद खान, प्रधान हेम्ब्रम, उमा कुमारी, सुधाकर सोरेन, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा, मुकेश चन्द्र सांडगी आदि शिक्षक व शिक्षिकाए उपस्थित थे।
June 8, 2026 11: 04 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
