खरसावां में झामुमो जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, संगठन को सशक्त बनाने, सांगठनिक ढांचे के विस्तार और एक स्थायी जिला कार्यालय खोलने निर्णय,
Kharsawan खरसावां पथ निरिक्षण भवन मे झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेंद्र महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, सांगठनिक ढांचे के विस्तार और एक स्थायी जिला कार्यालय खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक मे मुख्य से उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि पार्टी का स्थायी जिला कार्यालय अब सरायकेला जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही भूमि का चयन कर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि, नए कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में पारदर्शिता और गति आएगी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को एक केंद्रित ठिकाना मिलेगा जहां वे नियमित रूप से संवाद और योजना बना सकेंगे। बैठक में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए जिला समिति के विस्तार की घोषणा की गई। विधायक गागराई ने बताया कि पार्टी अब जिला स्तर पर नौ अलग-अलग वर्ग संगठनों का गठन करेगी। इन संगठनों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पद सृजित किए जाएंगे। पदाधिकारी बनने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह वर्ग संगठन युवा, महिला, छात्र, श्रमिक, किसान, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं पिछड़ा वर्ग जैसे सामाजिक वर्गों को ध्यान में रखकर गठित किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला समिति की अगली बैठक 29 जून को ईचागढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें नौ वर्ग संगठनों के लिए प्रस्तावित नामों को अंतिम रूप देकर केंद्रीय समिति के पास अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेंद्र महतो ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि झामुमो कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गरीब, ग्रामीण, मजदूर और किसानों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। बैठक में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश माहली, सुधीर किस्कू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोप, संजय प्रधान, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, सह सचिव धनु मुखी, संगठन सचिव करम सिंह मुंडा, रानी हेंब्रम, जगदीश महतो, राहुल सोय, भोला मोहंती, सुधीर महतो समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 6, 2026 9: 45 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
