कुचाई में लगा विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर
बिकास योजनाओ की जानकारी देकर लाभूकों में बंटा परिसंपत्तिया,
शिविर का उद्देश्य है हर व्यक्ति को मिले न्याय-सीजीएम
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) लुसी सुसेन तिग्गा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर सीजीएम ने कहा कि कानूनी शिविर का उद्देश्य है हर व्यक्ति को न्याय मिले। भारत के संविधान समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। संविधान में भी राज्य के लिए कानून के समक्ष समानता, सभी के लिए समान अवसर के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने वाली कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी भी न्यायिक मामले में डर कर घबरा जाते हैं, वह गरीबों के कारण कानूनी लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे। ऐसी स्थिति में डालसा की ओर से लोगों को निशुल्क न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है। केंद्रीय एवं राज्य सरकार अनेक तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है. जिस मामले में समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में डालसा सेतु का काम करती है। सभी से अपील है कि सरकार योजनाओं की जानकारी लें एवं लाभ प्राप्त करें. डालसा की ओर से प्रत्येक प्रखंड में लीगल एड क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जहां के अधिकार मित्र हमेशा आपकी सेवा खड़े रहेंगे। इसका लाभ ले। इस दौरान 3 लाभूकों में सामाजिक सुरक्षा विभाग पेंशन स्वीकृति पत्र, 6 लाभुको में जाति प्रमाण पत्र, 1 सामुदायिक वन पटटा, दो लाभूक में 13 लाख का सीसीएल चेक, दो लाभूका में फुलो-झानो आर्शिवाद योजना के तहत 20 हजार का चेक वितरण, दो लाभूक में 6 लाख का मुद्रा लोन, 10 लाभूकों में लखपजि दीदी सम्मान पत्र, 7 बालिकाओं में साईकिल वितरण, तीन लाभूकों में धान बीज वितरण, चार लाभूकों में 15 वी वित्त आयोग के तहत योजना स्वीकृति पत्र, दो-दो लाभूकों में अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र, पांच लाभूकों को जॉब कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना के तहत 12 बालिकाओं में स्वीकृति पत्र, मनरेगा के तीन योजना की स्वीकृति पत्र व एक पूर्णता प्रमाण पत्र, दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, एक का अन्नप्राशन, एक को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, चार मुख्यमंत्री स्वास्थ चिकित्सा सहायता, तीन केसीसी, पांच किसानों में धान बीज का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सीजीएम लुसी सुसेन तिग्गा, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, पीएलवी मुकेश कुमार साहु, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, सहायक अभियता गणेश महतो, बीसी पंकज कुमार, जेई सुमित कवि, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 6: 58 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
