खरसावां में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक,
जिला फुटबॉल लीग-2025 “अर्जुना कप“ 1 जुलाई से होगा शुरु,
24 रजिस्टर्ड फुटबॉल क्लबों के बीच होगा मुकाबला,
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग-2025 “अर्जुना कप“ आगामी 1 जुलाई से शुरु करने का निर्णय लिया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 24 रजिस्टर्ड फुटबॉल क्लबों के बीच मुकाबला होगा। जिसके लिए इस वर्ष सरायकेला खरसावां जिले के 24 फुटबॉल क्लबों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिन्हें चार-चार टीमों को 6 ग्रुप में विभाजित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण की प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहने वाले टीमों के मध्य सुपर लीग के मुकाबले शुरू होंगे। इस प्रतियोगिता में राजनगर, चक्रधरपुर, सीनी, सरायकेला, खरसावां, कुचाई, चांडिल, गम्हरिया सहित 24 टीमें भाग ले रही हैं। इस जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मौके पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार ने कहा कि खेलों में करियर बनाने के कई अवसर मौजूद हैं, और यह एक रोमांचक और फायदेमंद क्षेत्र हो सकता है। खेल न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह एक सफल और पुरस्कृत करियर भी प्रदान करता है। उन्होने कहा कि फुटबॉल खेल, खासकर भारत में, युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग हो सकता है। यह न केवल एक खेल है, बल्कि एक ऐसा माध्यम है जो सामाजिक परिवर्तन, सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ावा देता है। इस बैठक में डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, अनुराग सोय, दिकु हेंब्रम, विशाल गोप, मोहम्मद इकबाल खान, राकेश गोप, सत्यनारायण भूमिज, संजय गाग़राई, श्याम चरण टुडू, दिनेश सरदार, सहित सभी 24 क्लबों के सचिव आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 7: 36 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
