बलरामपुर सड़क हादसे में नीमडीह के मृतक परिजनों से मिले ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बंधाया ढांढस, परिजनों को दिया सभी सरकारी सहायता दिलाने का अस्वासन
ichagarh पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल के समीप एनएच- 18 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए नीमडीह प्रखंड के सभी 9 युवकों के परिजनों से मिलने शनिवार को विधायक सविता महतो तिलाई टांड़, मुरु और रघुनाथपुर गांव पहुंची और पीड़ित परिवार का ढांढ़स बांधा। इस दौरान विधायक नें पीड़ित परिजनों को सरकारी स्तर पर मिलने वाले सहायता दिलाने का अस्वासन दिया। मालूम हो सभी युवक एक बारात में शामिल होने पुरुलिया गए थे। लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। मृतकों में तिलाई टांड़ के बृहस्पति महतो, सपन महतो, कृष्णा पद महतो, गुरु पदो महतो, विजय महतो एवं अजय महतो शामिल थे। जबकि, मुरु गांव के चितरंजन महतो और रघुनाथपुर के शशांक महतो और चंद्र मोहन महतो शामिल थे। घटना के बाद पूरे प्रखंड में मातम छा गया है। विधायक ने सभी के परिजनों से बारी- बारी मुलाकात की और बिपदा के इस घड़ी में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात भी कही। वहीं विधायक के पहुंचने पर मृतक चितरंजन महतो की बहन रो पड़ी जिससे विधायक भी भावुक हो गए। इस अवसर पर नीमडीह के अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी संतन तिवारी, जिला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सचिव शंकर सिंह, सहसचिव विश्वनाथ गोप, कोषाध्यक्ष हरि चरण महतो, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, झामुमो नेता नीलकमल महतो, निर्गुण राम मांझी, मंगल माझी, अनिल मांझी, यदुपति महतो, सिकित माझी आदि मौजूद थे।
July 23, 2026 3: 48 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
