उमवि महादेवपुर के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी योगासन का किया प्रदर्शन।
Seraikella सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम के साथ सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया सूर्यमणि हेंब्रम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवन हाईबुरु एवं सदस्य शुरू हेंब्रम सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका ज्योति मुंडू, मंजू मुंडा, किशोर हेंब्रम, हिमांशु शेखर सिंह एवं प्यारेलाल मंडल ने स्कूली स्कूली बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक मनोहारी योग क्रिया का प्रदर्शन किया। मौके पर मुखिया ने नियमित रूप से योग करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि योग सबके लिए आवश्यक है। विद्यालय प्रभारी स्मिता श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें योग को नित्य नियमित रूप से करना चाहिए। योग से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सभी ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, नुकसान एवं वज्रासन सहित अन्य योग क्रियाएं की।
