चांडिल डैम के 116 गांव के सम्पूर्ण पुनर्वास सुविधा और 180 मी से नीचे जल भंडारण को लेकर मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री से मिले विधायक सविता महतो,
Chandil ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सविता महतो शुक्रवार को चांडिल डैम में 180 मी से नीचे जल भंडारण को लेकर रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हुसैन से मिले। इस दौरान विधायक नें मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जिसमे उन्होंने कहा चांडिल बांध निर्माण से विस्थापित हुए कुल 116 गांव को पुनर्वास सुविधा तथा जल भंडारण की क्षमता 180 मी से नीचे रखने व बांध के जल भंडारण की क्षमता आरएल मीटर कि बाध्यता को समाप्त कर आवंटन उपलब्ध कराने का मांग किया है। ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल बांध निर्माण से कुल 116 गांव संपूर्ण विस्थापित हुए परंतु आज तीन दशकों से ज्यादा समय अवधि के बाद भी बांध निर्माण से विस्थापित हुए कुल 116 गांव के लोगों को संपूर्ण पुनर्वास की देय सुविधा नहीं मिल पाई है साथ ही मानसून के दोनों में बांध के जल भंडारण क्षमता आरएल मीटर की वैद्यता से भी प्रत्येक वर्ष चांडिल के प्राय गांव बाढ़ के कारण टापू बन जाते है जिस कारण यहां के लोगों का जीवन कष्ट दायक के साथ-साथ जताना की तरह हो जाता है। उन्होंने कहा है कि मैंने कई बार सदन के माध्यम से तथा सरकार के स्तर से भी विस्थापितों की समस्या की निराकरण हेतुप्र यास किया परन्तु आजतक विस्थापितों को संपूर्ण पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाना ह्रदय बिदारक है। उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो नें दी।
July 23, 2026 6: 58 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
