खरसावां के तेलाईडीह एवं कुचाई के छोटासेगोई में
ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर कल, कलाकारो ने नुक्कड नाटक
कर अभियान के उदेश्य से ग्रामीणों को कराया रू-ब-रू
kharsawan-kuchai जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने के लिए सरायकेला खरसावां सूचना जनसर्म्पक विभाग के तत्वाधान में लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा शुक्रवार को खरसावां प्रखंड के अंतर्गत तेलाईडीह एवं जोजोकुडमा तथा कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित छोटासेगोई पंचायत के चम्पद एवं बुरूबाड़ी में नुक्कड नाटक कर आगामी 21 जून को खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह एवं कुचाई के छोटासेगोई पंचायत सचिवालय में लगाने वाला विशेष शिविर सहित खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार आयोजित होने वाली विशेष शिविरों की जानकारी दी। साथ ही शिविर में पहुचकर प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वनाधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान समेत 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी की अपील की। साथ ही बताया गया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों का समग्र और सतत विकास करना है। इस अभियान का लक्ष्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्रों में अंतराल को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
April 24, 2026 9: 46 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
