खरसावां-कुचाई में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष
अभियान के तहत नुक्कड नाटक कर ग्रामीणों को तिथिवार शिविरों की जानकारी, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया प्रेरित
kharsawan-kuchai धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार आयोजित होने वाली विशेष शिविरों की जानकारी देने के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। सूचना जनसर्म्पक विभाग सरायकेला खरसावां के सौज्नीय से लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा गुरूवार को खरसावां के हरिभंजा पंचायत के रामगढ व साप्ताहिक हाट खरसावां और कुचाई के बारूहातु पंचायत के अंतर्गत बारूहातु एवं राजाटोली गांव में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को तिथिवार शिविरों की जानकारी, उनके उद्देश्यों तथा शिविरों में दी जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। आगामी 20 जून को खरसावां के हरिभंजा और कुचाई के बारूहातु पंचायत भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी बहुल गांव में ग्रामीणों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन धन खाता, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग योजना और बेरोजगारों के लिए आजीविका मिशन के तहत मनरेगा और पीएम विश्वकर्मा मुद्रा लोन, महिला और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण अधिक से अधिक पहुचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।
