झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के प्रभारी अध्यक्ष ने किया समीक्षा बैठक, प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निदेश,
Seraikella झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के माननीय प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या शबनम परवीन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत् संचालित योजनाओं की वस्तुस्थिति एवं इनसे संबंधित शिकायतों के निष्पादन की स्थिति तथा झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के जिला स्तर पर आवंटन तथा पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं व्यय के स्थिति के संबंध में अपर उपायुक्त सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एवं नगर निकाय क्षेत्र के पदाधिकारी के साथ परिसदन भवन, सरायकेला में समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के कम में निदेश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निष्पादन किया जाय एवं झारखण्ड राज्य आकस्मिक कोष के अन्तर्गत उपलब्ध राशि का नियमानुसार व्यय किया जाय तथा राशि की आवश्यकता का आकलन करते हुए अधियाचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ को अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।
झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के माननीय प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या के द्वारा सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदार राघव प्रसाद साव, प्रशान्त कुमार सतपथी एवं अनिल कुमार रजक के दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कम में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
