खूंटी मे जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का जन संवाद कार्यक्रम,नौजवान साथी खूंटी अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी को करे मजबूत-मंजूर अंसारी
Khunti खूंटी के दतिया रोड डाकबंगला में खूँटी जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी जिनल गाला एवम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जनाब मंजूर अंसारी एवम अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अर्शदुल क़ादरी जैतून जॉन हसनैन आलम राँची महानगर के अध्यक्ष हुसैन ख़ान साहेब एवं खूँटी जिला के कार्यक्रम प्रभारी दिलीप जॉन तिग्गा जी उपस्थित थे। मौके पर मंजूर अंसारी ने कहा कि आप सभी नौजवान साथी खूंटी अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करें मजबूत करने के लिए हमारे और से जो भी सहयोग होगा वो हम करेंगे साथ ही वैसे कांग्रेस के साथी जो कम करना चाहते हैं जिला से लेकर प्रदेश तक वो अपना आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दें ताकि अच्छे लोग को संगठन में जोड़ सकें
ज़ीनल गाला। ने कहा की अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहेब का निर्देश है झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करने के लिए सभी 24 जिलों का भ्रमण करेंगे और जो भी संगठन में त्रुटियां है उसे दूर करूंगी और संगठन को मजबूत बनायेंगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे खूँटी जिला परिषद के सदस्य सुशील सांगा संजय यादव नरेश तिर्की जी प्रमोद लकड़ा शिवम सांगा निकोटीन लकड़ा प्रमिला देवी सुमन कुमारी उषा कुमारी प्रीति सांगा अब्दुल वाहिद ख़ान गुलजार ख़ान वारिस ख़ान क़ुर्बान ख़ान सय्यूम अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 49 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
