खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के
समीप आमने-सामने बाइक के टक्कर में एक की मौत,
Pandrasali
खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के समीप गुरूवार की रात 9.15 बजे दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खूंटपानी के भोया गाँव के निवासी सह फुटबॉल खिलाड़ी के सादो ईचागूटु के 24 वर्षीय पुत्र रणवीर ईचागुटू के रूप में की गई है। वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक रणवीर ईचागुटू गुरूवार की रात 9.15 बजे अपने स्कूटी से पांड्रासाली की ओर जा रहा था। इसी क्रम में खरसावां-पांड्रासाली मुख्य मार्ग के पाताहातु फाटक के समीप सामने की ओर से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने बाइक के टक्कर सूचना मिलते ही पांड्रासाली पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी रणधीर ईचागूटू को स्थानीय लोगों के सहयोग से चाईबासा सदर अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। फिलहाल पुलिस जाच में जुटी है।
September 6, 2026 5: 08 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
