नीमडीह के गुण्डा में विधायक नें किया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शीलान्यास, मुरु मे 100 केबिए का नए ट्रांसफार्मर का भी किया उद्घाटन
Nimdih भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के गुण्डा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शीलान्यास मंगलवार को विधायक सविता महतो नें विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक नें कहा 52 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा। उन्होंने कहा भवन का निर्माण होने से ग्रामीणो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने भवन निर्माण करने वाले संवेदक को भवन का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विधायक ने मुरु गांव में एक 100 केबिए का नए ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर झामुमो नेता कार्तिक महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचीन गोप, विश्वनाथ गोप, टिंकू महतो, सचिव शंकर सिंह सरदार, हरि महतो, नीलकमल महतो, यदुपती महतो, सुजीत महतो, समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
September 7, 2026 8: 49 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
