खरसावां में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी
के बाइक के साथ एक चोरों को किया गिरफ्तार,
kharsawan खरसावां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में सफलता पायी है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के एक बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मंगलवार को खरसावां के समीप वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी। इसी क्रम में चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति गुजर रहा था। वाहन जांच के दौरान उन्हें रोककर जब उनकी तलाशी ली गई तो तलाशी व पुछताछ के क्रम में उनसे पुलिस के द्वारा बाइक की कागजात की मांग की गयी। जिसे बाइक सवार के द्वारा पुलिस को नहीं दिखाया गया। पुलिस ने चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा नाम पता पूछने पर वे अपना नाम बिरबल कालिंदी उम्र 28 वर्ष पिता-सोनाराम कालिंदी ग्राम बिजार थाना दलभंगा ओपी कुचाई बताया। वर्तमान पता खरसावां के वैधनाथपुर है। चोर के आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
October 22, 2026 1: 01 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
