परिचालित गुरुकुल कोचिंग सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह, जैक बोर्ड 10वीं एवं 12वीं में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Jamshedpur राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान के द्वारा परिचालित गुरुकुल कोचिंग सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल कोचिंग सेंटर से जैक बोर्ड 10वीं एवं 12वीं में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया वर्ष 2024 – 25 में गुरुकुल कोचिंग सेंटर का प्रथम बैच में 12 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड तथा 7 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड में सत प्रतिशत सफल हुए हैं। जिसमें 15 विद्यार्थी ए ग्रेड प्रथम श्रेणी में तथा 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थियों का हौसला को बढ़ाने हेतु कार्यक्रम में एम सी के एस फूड फॉर हंगरी टीम के सदस्य अनुराग कुमार ,मीनू रायसरना, अंजू सिंघानिया ,रवीना कुमारी एवं आभा ठाकुर विद्यार्थियों को परिधान वस्त्र देकर प्रोत्साहित किए तथा कोचिंग सेंटर से उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र भी दिया गया कार्यक्रम में नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पी के नदी, शंभू प्रामाणीक,भारत संस्कार के उपाध्यक्ष शिक्षाविद एस डी प्रसाद ,संगठन सचिव प्रमाण गुप्ता, गुरुकुल सेंटर के सहयोगी गणेश बदल संतोष तथा विद्यार्थि उपस्थित थे। प्रियंका कुमारी 10th बोर्ड के गुरुकुल टॉपर तथा गीतांजलि कुमारी 12 बोर्ड के गुरुकुल टॉपर के रूप में सबसे उच्चतम प्राप्तांक परीक्षा में प्राप्त की है। शिक्षा ही संस्कार एवं संस्कार ही लक्ष्य प्राप्ति का मूल मंत्र है इसी भाव को चरित्र करते हैं गुरुकुल के विद्यार्थी आज की समाज के मुख्य अतिथि समाज सेविका आभा ठाकुर ने कहीं। सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके ठाकुर विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करने की सलाह दी ,समिति संध्या प्रधान ने कहा गुरुकुल कोचिंग सेंटर आगे भी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी इसलिए जो भी विद्यार्थी इच्छुक है यहां आकर शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी अपने-अपने लक्ष्य एवं मन की बात को रखी जिससे स्पष्ट हो रहा था कि गुरुकुल कोचिंग सेंटर में उन्हें सर्वांगीण विकास एवं मेहनत करने की सीख दी गई है। श्रीमती प्रधान ने कहा जो भी विद्यार्थी शिक्षा पाना चाहते हैं इस केंद्र में उनका स्वागत है तथा उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।
July 23, 2026 11: 29 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
