चक्रधरपुर के डीआरएम कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली,
Kandra चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। सरायकेला आने के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मंत्रणा की और स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही। डीआरएम ने कहा कि कांड्रा रेलवे स्टेशन इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, और इसे ध्यान में रखते हुए हम स्टेशन के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय पैसेंजर्स और ग्रामीणों ने डीआरएम से मांग की कि कोविड के दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव प्रभावित हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर डीआरएम ने बताया कि रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है, और बोर्ड से आदेश मिलते ही ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। डीआरएम ने कहा, “हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है, जैसे ही आदेश मिलेगा, हम ट्रेनों का परिचालन शुरू कर देंगे.” इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा आसान हो जाएगी।
August 2, 2026 7: 05 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
