राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार मधुमक्खियों के हमले में घायल
Rajnagar राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया। फिलहाल, उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह घटना तब हुई जब वे हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर जाम कर बैठे लोगों से बातचीत करने पहुंचे थे। दरअसल, लकड़ाकोचा में बीते शाम 5 बजे करीब एक स्टोन डस्ट लदा हाईवा पलट गया, जिसके चपेट में आकर 18 वर्षीय गोरा सामड घायल हो गया। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने को कह रही थी, तभी निकट के एक पेड़ में मौजूद मधुमक्खी का छत्ता किसी ने छेड़ दिया। एकाएक मधुमक्खियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला कर दिया। स्थिति संभाल पाते कि लगभग दर्जनों मधुमक्खियों ने उनको डंक मार दिया। थाना प्रभारी के ड्राइवर ने उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
इसके बाद एक सूखे डाल में आग लगाई गई और मधुमक्खियों को भगाया गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
June 13, 2026 6: 22 pm
Breaking
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित म्यूटेशन एवं न्यायालयीन मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा अभिलेखों के डिजिटलीकरण के दिए गए निर्देश…*
