खरसावां मॉडल स्कूल के इंटर आर्ट्स के शत-प्रतिशत
रिजल्ट से गदगद है विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक 76.2
प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनुश्री नायक बनी स्कूल टॉपर
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम का सरकारी विद्यालय खरसावां मॉडल स्कूल के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक सिद्ध हुई है। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित परिणाम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण हैं। गौरतलब है कि खरसावां प्रखंड में अंग्रेजी माध्यम का एकमात्र सरकारी विद्यालय है । इस स्कूल ने पिछले वर्ष 2024 में पहली बार इंटर आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस की परीक्षा में शामिल हुआ था। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉडल स्कूल खरसावां ने शत-प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल की प्रतिष्ठा को और ऊंचाई प्रदान की है। स्कूल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में तनुश्री नायक ने 381 अंक (76.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। द्वितीय स्थान पर प्रीति हेंब्रम रहे जिन्हें 375 अंक (75 प्रतिशत) प्राप्त हुए, सागर कोल ने 361अंक (72.2 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में चौथे स्थान पर शिखा महतो 358 अंक (71.6 प्रतिशत), पांचवें स्थान पर अम्बावती नायक 352 अंक (70.4 प्रतिशत), छठवें स्थान पर मनसा हेंब्रम 351 अंक (70.2 प्रतिशत), सातवें स्थान पर देव प्रकाश हेंब्रम और तराना महतो 350 अंक (70 प्रतिशत), आठवें स्थान पर चीता माझी को 347 अंक (69.4 प्रतिशत), नौवें स्थान पर आयुष प्रधान 345 अंक (69 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर बासुदेव प्रधान 344 अंक (68.8 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस खरसावां मॉडल स्कूल के 80 विद्यार्थियों में से 79 इंटरमीडिएट परीक्षा दिया था। जिसमें से 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 25 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल प्रशासन ने घोषणा की है कि जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टॉप 10 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।
July 23, 2026 5: 42 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
