कुचाई में नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक
पदार्थ के उपयोग के रोकथाम पर प्रशिक्षण, लोगों को नशे के
दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना उदेश्य-बीडीओ
kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरूवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थ के उपयोग के रोकथाम के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ साधु चरण देवग ने किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं के सेवन की समस्या को कम करना और देश को नशा मुक्त बनाना है। यह अभियान नशीली दवाओं की आपूर्ति को रोकने, नशे के आदी लोगों को पुनर्वास दिलाने, और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने पर केंद्रित है। प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदित्यपुर दुर्गेश नंदिनी एवं कुचाई की महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती मांझी ने सेविकाओं को शपथ दिलाया गया। शपथ लिया गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे, क्योंकि बदलाव की शुरूआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने जिलें, राज्य को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका के साथ सभी सेविका व सहायिका उपस्थित थे।
April 24, 2026 9: 01 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
