विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम
Khuntapani खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज मे विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना” रही। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका उचित निष्पादन किया गया एवं जैविक अपशिष्ट को कम्पोस्टिंग हेतु पृथक किया गया।इसके उपरांत एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना ही सतत् विकास की कुंजी है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, भाषण तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है, और ऐसे कार्यक्रम हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।
July 23, 2026 1: 35 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
