जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया स्थित फ्लैट में चोरों ने ताला
तोड़कर लाखों के गहने, जेवरात के साथ पैसा की चोरी
janshedpur जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नियर अशोका टॉवर के पास स्थित एक फ्लैट में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहना एवं जेवरात के साथ काश पैसा की चोरी कर ली बताया जाता है कि गृह स्वामी मानोज पाठक सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो गए थे.

लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है अंदर प्रवेश करने पर पाया की अलमारी में रखें नगदी और जेवरात गायब हैं उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। फिलहाल कितने की चोरी हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। बता दें कि हाल के दिनों में शहर में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। एक चोरी का उद्भेदन होता नहीं कि चोर दूसरे घरों को निशाना बना लेते हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में पुलिस कब तक खुलासा करती है।
