झारखंड: एआईडीएसओ ने नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालयों से इंटर की पढ़ाई बंद करने का किया विरोध,
Ranchi रांची: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की झारखंड राज्य कमिटी ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत महाविद्यालयों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को पूरी तरह बंद करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि यह कदम छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। राज्य अध्यक्ष समर महतो ने कहा, “हमारी संगठन शुरू से ही नई शिक्षा नीति का विरोध करती आ रही है। इंटर की पढ़ाई को कॉलेजों से हटाना इस नीति का दुष्प्रभाव है। इससे हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और जो पढ़ाई करेंगे, उनके लिए शिक्षा महंगी होगी।” राज्य सचिव सोहन महतो ने बताया कि हर साल मैट्रिक पास करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन नए शिक्षण संस्थानों का निर्माण, शिक्षकों की नियुक्ति और आधारभूत संरचनाओं का विकास नहीं हो रहा। कई जिलों में इंटर की सीटें छात्रों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त हैं, जिससे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री मेधावी विद्यालयों में भी संसाधनों और शिक्षकों की कमी है। ऐसे में राज्यपाल द्वारा महाविद्यालयों में इंटर नामांकन पर रोक लगाने और विश्वविद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश अन्यायपूर्ण है।” एआईडीएसओ ने मांग की है कि छात्रों की संख्या के अनुपात में इंटर की सीटें बढ़ाई जाएं, विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति हो, आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए और कॉलेज कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। संगठन का कहना है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक इंटर की पढ़ाई बंद करना छात्रों के भविष्य के लिए हानिकारक होगा।
June 8, 2026 8: 09 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
