पश्चिमी सिंहभूम सांसद ने राजनगर के सोनापोसी और कीता
में ग्रामीणों से की मुलाकात, विभिन्न समस्याओं से हुए अवगत
Rajnagar पश्चिमी सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सांसद जोबा माझी ने राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत अंतर्गत सोनापोसी गांव में मंगलवार को ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत सांसद जोबा माझी ने स्थानीय महिलाओं के साथ मांदर की थाप पर नृत्य किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को सोनापोसी समेत हेरमा पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि क्षेत्र में कई तरह की मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है। ग्रामीणों ने सांसद को समस्याओं से संबंधित आवेदन भी सौंपा। सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान की पहल की जाएगी। इस अवसर पर झामुमो नेता दशमत मार्डी, सुबल महतो, विशु मुर्मू, कालीपद सोरेन, चंद्राय टुडू, चंदू मुर्मू, भूगतु मार्डी, सनातन मुर्मू, जॉनी हाजरा, परावा मुर्मू, गोपी देवगम, धानो सोरेन समेत काफी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रही। इसके बाद सांसद जोबा माझी ने राजनगर के कीता गांव में भी ग्रामीणों से मुलाकात की। कीता गांव के ग्रामीणों ने सांसद को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
July 23, 2026 5: 32 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
