जिला उपायुक्त सोमवार को उपायुक्त कार्यालय चांडिल का किया औचक निरीक्षण,
Chandil जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय,चांडिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल में सभी कक्षों को क्रम वार देखा और कागजातों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त नें सभी तरह के पंजियो,आवेदनों एवं दस्तावेजों का भी निरीक्षण कर पंजीयों के नियमित संधारण डाटा उसके रख-रखाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त नें अनुमंडल कार्यालय की मरमत्ती कार्य का अवलोकन किया तथा सुरक्षा मनको को ध्यान में रखकर गुणवता पूर्ण कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त नें कहा कि विभिन्न मामलों से सम्बन्धित आवेदन का निष्पादन के लिए अनुमंडल स्तर पर जनता दरबार लगाकर आवेदनों का नियमानुसार निश्चित सामयावधी में निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालय या जिला मुख्यालय का चक़्कर ना लगाना पड़े। इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय, उप रजिस्टर चांडिल धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहें।
July 23, 2026 3: 22 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
