गम्हरिया के आर्काजैन यूनिवर्सिटीमें राज्यपाल का होगा आगमन
तैयारियों का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक नें किया निरीक्षण
Gamharia गम्हरिया के आर्काजैन यूनिवर्सिटी के तृतीय दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आगमन संभावित है। महामहिम के आगमन को लेकर किए जा रहे तैयारीयो का आज उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां श्री मुकेश लूणायत द्वारा संयुक्त रुप से निरीक्षण कर आर्काजैन यूनिवर्सिटी परिसर,कार्यक्रम स्थल,सेफ हाउस, ग्रीन हाउस,सुरक्षा व्यवस्था,वाहन पार्किंग आदि का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं यूनिवर्सिटी के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने की बात कही। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त नें मौसम को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने, कार्यक्रम स्थल एवं मुख्य द्वार समेत सभी मुख्य स्थलों /चौक चौराहो पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने,यातायात व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण क्रम में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया, अंचलधिकारी गम्हरिया एवं आरका जैन यूनिवर्सिटी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहें।
