सरायकेला के सीनी के कमलपुर से भारत फाईनेंस के एजेंट से लूटकांड का उदभेदन, अवैध हथियार के साथ 4 गिरफ्तार
Seraikella सरायकेला थाना अंतर्गत सिनि शिविर क्षेत्र के ग्राम कमलपुर से नयाडीह आने वाले मार्ग के बीचो बीच सुनसान स्थान के पास भारत फाईनेंस के एजेंट से कलेक्शन का 98,311/ (अट्ठानवे हजार तीन सौ ग्यारह रुपये) एवं टैब तथा बायोमैट्रिक मशीन को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लूट लिया गया था । इस संबंध में सरायकेला थाना काण्ड सं0-47/2025 दिनांक- 24/04/2025 धारा- 309(4) बी0एन0एस0 कांड दर्ज किया गया था । अनुसंधान के क्रम में सी0सी0टी0वी0 फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान करते हुए मानवीय तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल 01 मो0 हुसैन उम्र करीब 34 वर्ष पिता- स्व0 मो0 अनिसुद्दीन सा0- बालीपोसी, पो0- नारायणपुर, 02. अशोक महतो उम्र करीब 32 वर्ष पिता- स्व0 कार्तिकेश्वर महतो सा0- हल्दीबनी, पो0- नारायणपुर, 03. देवाशीष महतो उम्र करीब 23 वर्ष पिता- स्व0 महाबीर महतो सा0- हल्दीबनी पो0- नारायणपुर, 04. राकेश महतो उम्र करीब 21 वर्ष पिता- नन्द महतो सा0- टेन्टोपोसी पो0- सिन्दुकोपा सभी थाना- सरायकेला, जिला- सरायकेला-खरसावाँ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । पुलिस द्वारा गिरफ़्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर घटना कारित करने में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा को बरामद करते हुए कांड में लूटा हुआ बैग तथा अन्य सामान को बरामद किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-
मो0 हुसैन, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता- स्व0 मो0 अनिसुद्दीन, सा0- बालीपोसी, पो0- नारायणपुर
अशोक महतो, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- स्व0 कार्तिकेश्वर महतो सा0- हल्दीबनी, पो0- नारायणपुर
देवाशीष महतो, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता- स्व0 महाबीर महतो सा0- हल्दीबनी पो0- नारायणपुर
राकेश महतो, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता- नन्द महतो सा0- टेन्टोपोसी पो0- सिन्दुकोपा सभी थाना- सरायकेला, जिला- सरायकेला- खरसावाँ
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1. मो0 हुसैन, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता- स्व0 मो0 अनिसुद्दीन, सा0- बालीपोसी, पो0- नारायणपुर –
(1) राजनगर थाना कांड सं0- 27/23 दि0- 17/05/2023, धारा- 392 भा0द0वि0
(2) सरायकेला थाना कांड सं0- 50/23, दि0- 09/05/2023, धारा- 356/382/34 भा0द0वि0
(3) सरायकेला थाना कांड सं0- 113/22, दि0- 12/10/2022, धारा- 392 भा0द0वि0
(4) सरायकेला थाना कांड सं0- 139/15, धारा- 394 भा0द0वि0
(5) सरायकेला थाना कांड सं0- 128/22, दि0- 08/11/2022, धारा- 392 भा0द0वि0
(6) बडबिल थाना कांड सं0 – 169/21, धारा –307/34/386/506 भा0द0वि0 एवं 3/4 वि0प0अधि0
बरामदगी
01. घटना कारित करने में प्रयुक्त एक देशी कट्टा
02. लूटा हुआ काला रंग का बैग जिस पर MI लिखा हुआ है,
03. घटना में इस्तेमाल एक ग्लैमर मोटरसाईकिल
04. रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन सिल्वर रंग का
05. सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन
06. लावा कंपनी का एक कीपैड मोबाईल फोन
07. रिंग मी कंपनी का एक कीपैड मोबाईल फोन
08. लूटा हुआ करीब 3400/- (चौतीस सौ रुपये)
बरामदगी एवं गिरफ्तारी में शामिल दल की विवरणीः-
1. पु0अ0नि0 राजेन्द्र कुमार प्रभारी सीनी शिविर
2. पु0अ0नि0 गौरव कुमार , थाना प्रभारी खरसावाँ
3. पु0अ0नि0 रमन कुमार विश्वकर्मा , ओ0पी0 प्रभारी आमदा
4. पु0अ0नि0 रामरेखा पासवान, सरायकेला थाना
5. स0अ0नि0 हरे कृष्ण महतो,
6. हव0 नन्दू राम बोयपाई सिनी शिविर रिर्जव गार्ड
7. आ0/582 बास्ता टुडु खरसावाँ थाना रिर्जव गार्ड
8. आ0/232 रघुनाथ सोरेन खरसावाँ थाना रिर्जव गार्ड
