सरायकेला के कुदरसाई मे तेज रफ्तार बाइक एवं स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार जख्मी
Seraikella सरायकेला ।सरायकेला नगर क्षेत्र अंतर्गत कुदरसाई शिव मंदिर परिसर परिसर स्थित पीपल के पास तेज रफ्तार बाइक एवं स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी पर सवार 55 वर्षीय छुनु सिंह मोदक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा तुरंत घायल को सदर अस्पताल लिया है। जहां उसकी प्राथमिक उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर टक्कर घटनास्थल पर उपस्थित कुछ लोगों ने बाइक को जप्त करते हुए पुलिस को सौंप दी है। बाईक सवार युवक की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि छुनु सिहं मोदक कालुराम चोक पर ठेला लगता था।
July 23, 2026 9: 13 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
