चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान को लेकर कुकड़ू में कार्यक्रम आयोजित* 28 मई से 11 जून तक ग्राम और पंचायत स्तर में होगा कार्यक्रम- बीडीओ
Kukdu कुकड़ु: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ कुकड़ू प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने किया। यह अभियान 28 मई से 11 जून 2025 तक ग्राम और पंचायत स्तर पर चलेगा।अभियान की शुरुआत रेड डॉट चैलेंज के साथ हुई, जिसका उद्देश्य माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जल सहियाओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने माहवारी स्वच्छता की शपथ ली और समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक श्याम चरण प्रमाणिक, बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर मीनाक्षी पांडेय, आकांक्षी प्रखंड के फ़िलो सागर कुमार, प्रखंड समन्वयक देशबंधु महतो सहित कई जल सहिया मौजूद थी।
March 7, 2026 8: 50 pm
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
