सरायकेला के हुदू भोली भाली महिला को डायन बताकर किया
जा रहा प्रताड़ित, पद्मश्री छुटनी महतो से लगाई न्याय की गुहार
Seraikella दुनिया चांद पर बेसन की बात कर रही है और यहां अंधविश्वास से प्रेरित होकर महिलाओं पर रोजाना अत्याचार हो रहे हैं ।सरायकेला प्रखंड के हुदू गांव मैं भी एक गांव की भोली भाली महिला ज्योत्सना सरदार को डायन बताकर प्रताड़ित किया गया है। उसने प्रताड़ना से परेशान होकर बिरबाँस स्थित परिवार परामर्श केंद्र की संरक्षक एवं पद्मश्री छुटनी महतो के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई ।उसने परामर्श केंद्र को आवेदन देकर कहा है कि उसके सास मिथिला सरदार, गोतनी सविता सरदार, देवर हरमोहन सरदार, देवरानी पूजा सरदार और देवर सोहन सरदार उन पर बार-बार डायन होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। जब भी उनकी गोतनी का बच्चा बीमार होता है पूरा परिवार उसे ही जिम्मेदार ठहराता है । उसने तंग होकर परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन दी है तथा न्याय की गुहार लगाई है।
July 23, 2026 1: 24 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
