ईचागढ़ विधायक के पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से ईलाज के लिए गुरा कालिंदी को मिला एक लाख का चेक
Ichagarh ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गौरांगकोचा निवासी गुरा कालिंदी के पांच बर्षोय पुत्री आनन्दा कालिंदी लीवर की समस्या से ग्रसित है। चिकित्सको द्वारा अभिलंब ऑपरेशन की सलाह दी गई है। इस बात को गुरा कालिंदी नें विधायक सविता महतो को बताया और ईलाज में मदद करने का आग्रह किया। विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष से आनन्दा कालिंदी के ईलाज के लिए एक लाख रुपये का चेक उनके पिता गुरा कालिंदी को सौंपा। उक्त बात कि जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो नें दी।
