ईचागढ़ मे हाथी ने पीडीएस दुकान सहित कई घरों को किया क्षतिग्रस्त,
Ichagarh
सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु गांव में दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने रंजीत साहू का सरकारी राशन दुकान का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे चावलों को अपना निवाला बनाया। हाथियों ने गीता देवी का खपड़ैल घर का छप्पर को तोड़ दिया एवं घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हाथियों ने कार्तिक दास, मृत्युंजय दास सहित कई ग्रामीणों का घर व दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं समाजसेवी किरीटी दास ने कहा कि वन विभाग भटके हाथियों को क्षेत्र से भगाएं एवं क्षतिग्रस्त घरों का समुचित मुआवजा दे। बताया जा रहा है कि कुटाम पहाड़ में 5 -7 कि संख्या में हाथियों का झुंड डेरा जमाया हुआ है। शाम ढलते ही हाथियों का झुंड गांव की ओर कुच कर जाते हैं। वहीं हाथियों ने मकानों व फसलों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाथियों का झुंड लगातार सालुकडीह, चोगाटांड़ , डुमरा,सितु सहित आस पास के गांवों में उत्पात मचाते हैं, जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबुर है। वन विभाग द्वारा टार्च, पटाखा व जला मोबिल का वितरण करने का मांग भी ग्रामीणों ने किया है।
June 8, 2026 8: 26 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
