कुकड़ू मुख्यालय में हुआ पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन,
प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को मिलेगा सस्ते दामों में नाश्ता और भोजन
ichagarh
ईचागढ़ ः बुधवार को कुकडू प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत पलाश आजीविका दीदी का उद्घाटन हुआ। इस कैफे का संचालन माँ तारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जो ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुकडू सीओ सत्येंद्र नारायण पासवान और प्रखंड प्रमुख प्रतिमावाला पातर ने फीता काटकर इस पहल की शुरुआत की। जानकारी देते हुए जेएसएलपीएस के कुकड़ू प्रखंड के बीपीएम अमित कुमार दुबे ने बताया कि दीदी कैफे में स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ नाश्ता, भोजन और अन्य खाद्य पदार्थ किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगी, बल्कि प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को स्वच्छ और किफायती भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगा। मौक़े पर जेएसएलपीएस के एफटीसी देव नारायण महतो, कैफे संचालिका मानसी रजक, सानू कुमार आदि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
