राजनगर में जिला स्तरीय विश्व महामारी स्वच्छता प्रबंधन
एम एच एम पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण पर कार्यक्रम
Rajnagar समाज कल्याण निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय विश्व महामारी स्वच्छता प्रबंधन एम एच एम पर उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजनगर प्रखंड के एदल पंचायत में किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्णिमा नायक एवं केस वर्कर वरुणा महतो एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के एएनएम के द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को महामारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में एवं महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ पोषण आहार कैंप का आयोजन कर किशोरियों एवं महिलाओं को संतुलित भोजन के महत्व के बारे में बताया गया एवं सेनेटरी पेड,स्वास्थ्य कीट, ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया टेस्ट किया गया। कार्यक्रम में ऐदल पंचायत के विभिन्न गाँव की महिलाएं एवं किशोरीयाँ उपस्थित रही।
June 8, 2026 10: 13 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
