91.40 फिसदी अंकों के साथ शत्रुघ्न महतो ने झटका उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां के टॉपर का ताज़,
Kharsawan झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक बोर्ड) की दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। मैट्रिक परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 91.40 फिसदी अंकों के साथ शत्रुघ्न महतो विद्यालय का टॉपर रहा। 90 फिसदी अंकों के साथ अर्खित महतो ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया जबकि 89.20 फिसदी अंकों के साथ सुष्मिता साहु तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के 62 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से तथा 15 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 23 विद्यार्थियों ने 80 फिसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने परीक्षाफल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत के साथ ही एक सधी हुई रणनीति के तहत विद्यालय के द्वारा कराई गई तैयारी का यह सुखद परिणाम है। दसवीं में पढ़ाने वाले शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी, नूतन रानी, खिरोधर साहू,महादेव मुंडा, प्रभा कुमारी व कांति हाईबुरु ने विद्यालय के परिणाम पर खुशी जताते हुए इसे आशानुरूप बताया। समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

टॉपर से रू-ब-रू
नाम: शत्रुघ्न महतो
पिता का नाम: सीताराम महतो
पिता का पेशा : कृषि
सपना: भारतीय प्रशासनिक सेवा
सक्सेस मंत्रा :1. नियमित 6 घंटे स्वाध्याय 2. विद्यालय में नियमित उपस्थिति 3. साप्ताहिक रेल परीक्षाओं में शिक्षकों के फीडबैक के आधार पर अपनी त्रुटियों में उत्तरोत्तर सुधार करना
सफलता का श्रेय : माता-पिता की प्रेरणा व विद्यालय के शिक्षकों का आत्मीय व्यवहार।
*स्कूल टॉप 10*
1. शत्रुघ्न महतो -91.40 फिसदी
2. अर्खित महतो -90 फिसदी
3. सुष्मिता साहु -89.20 फिसदी
4. अदिति प्रधान -88 फिसदी
5. अमृता महतो -87.60 फिसदी
6. समीर महतो -87.40 फिसदी
7. खुशबू लोहार- 86.40 फिसदी
8. संजना लोहार -86 फिसदी
9. सुमित्रा महतो -85.60 फिसदी
10. पिंकी महतो -85.40 फिसदी
