खरसावां में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाया देश के
पूर्व प्रधानमंत्री की 34 वां पुण्यतिथि, बलिदान के अनुपम
व्यत्तित्व का नाम राजीव गांधी-कोंन्दो कुम्हार
kharsawanभारत के पुर्व प्रधानमंत्री स्वंगीय राजीव गांधी का 34 वां पुण्यतिथि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सादगी के साथ सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। खरसावां में कांग्रेसियों ने खरसावां पथ निरीक्षण भवन में एकत्रित होकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोन्दो कुम्हार नेतृत्व में सादगी के साथ पुर्व प्रधानमंत्री स्वं राजीव गांधी को श्रद्वाजंलि दी गई। मौके पर श्री कुम्हार ने कहा कि बलिदान के अनुपम व्यत्तित्व का नाम राजीव गांधी है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को गांधी परिवार में हुआ था। उनका सारा जीवन देश के विकास के लिए समर्पित रहा है। महात्मा गांधी एवं इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया। असमाजिक तत्वों ने विगत 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पाटी सकारात्मक राजनीति कर देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिए समर्पित है। देश की वर्तमान स्थिति अच्छी नही है। देश नकारात्मक दिशा के ओर आग्रर्शित है। केन्द्र सरकार इस पर गंभीरता पुर्वक विचार विमर्श देश के विकास में कार्य करे। इस दौरान कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के अधुरे कार्य को पुरा करने, उनके संदेशों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, बीरेंद्र कुम्हार, शंकार लोवादा, हरि महतो, तनुज कुमार प्रधान, रामचन्द्र लोहार, धर्मवीर सिंहदेव, अमर पुष्टि, करण हेंब्रम, रथो कुम्हार, जीतेंद्र महतो, अमरुल्ला अंसारी आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
April 25, 2026 5: 44 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
