सरायकेला में मासिक अपराध गोष्ठी में तीन से अधिक
कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को किया पुरस्कृत,
अफीम की अवैध खेती पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
seraikella आज पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ,सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्ठी में अप्रैल माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं अप्रैल माह में निष्पादित कांडो/यू डी कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए मई माह में अधिकाधिक निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही अप्रैल माह में 3 या 3 अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया ।
इसके साथ ही निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
1. सभी संबंधित थाना प्रभारियों के साथ अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण से संबंधित कांडो की समीक्षा की गई एवं संलिप्त लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।इसी के साथ आगामी फसलीय वर्ष में अफीम की अवैध खेती को शुन्य करने हेतु अभी से जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।
2. प्रहरी पहल की समीक्षा करते हुए उसे और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।
3. सड़क सुरक्षा से संबंधित आईआरएडी/ईडीएआरमें सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी घटना की प्रविष्टि 02 दिनों के अंदर करने हेतु निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से वाहन चेकिंग करना एवं एम0वी0आई एक्ट के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करना।
4. मादक और नशीले पदार्थों ,ब्राउन शुगर की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को तेज करते हुए एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कांडो के आदतन अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध च्प्ज्एनडीपीएस / निगरानी प्रस्ताव खोलने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अवैध शराब के विरूद्ध लगातार प्रभावी छापामारी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।
5. सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार,पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
6. थाना के चिन्हित अपराध कर्मियों के विरुद्ध सीसीए/ निगरानी/ बेल कैंसिलेशन का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया।
7. पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अन्दर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। किसी भी परिस्थिति में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर आवेदनकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया ।
8. इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को 15 मिनट के अंदर त्मेचवदक करने हेतु निर्देशित किया गया।
9. विभिन्न कांडो में आरोपपत्रित एवं जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन कर निगरानी में रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
10. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।
12. अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रतिवेदित कांडो के निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया।
13. साइबर कांडों के संबंध में समीक्षा की गई एवं रोकथाम तथा कांड निष्पादन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।
14. पुराने कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
15. लंबित वारंट कुर्की का निष्पादन हेतु कार्य योजना तैयार कर लंबित की संख्या में कमी लाने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
16.सीसीटीएनएस के अंतर्गत प्रविष्टि हेतु निर्देशित किया गया।
17. जिलांतर्गत अवैध उत्खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
October 22, 2026 11: 32 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
