सोहैब खान बने ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सरायकेला खरसावां के जिला संयोजक, तीन महीने के अंदर जिला कमीटि एवं प्रखण्ड कमीटि गठन करने का निर्देश,
Jharkhand ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पाटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के विभिन्न जिलों के जिला संयोजक मनोनीत किया है। जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के सोहैब खान को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पाटी के जिला संयोजक मनोनीत किया गया। इसके अलावा मनोनीत पत्र मे कहा गया है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के नेतृत्व, झारखण्ड प्रभारी जनाब माजिद हुसैन साहब के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आप लोगों को ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन” पार्टी के निम्नलिखित जिलों के जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया जाता है एवं निर्देश दिया जाता है कि तीन महीने के अंदर अपने संबंधित जिले में जिला कमीटि एवं जिले में पड़ने वाले तमाम प्रखण्ड कमीटि का गठन कर प्रदेश कार्यालय रांची को सूचित करें। आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप तमाम लोग सम्पूर्ण जिला में जमीनी स्तर पर संगठन को पूरी निष्ठा के साथ सशक्त एवं गतिशील बनाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन” पार्टी के राँची महानगर सयोंजक, अर्शद अयूब खान को राँची ग्रामीण,सतेन्द्र कुमार रजक को गढ़वा, मोहम्मद शहबाज़ को लातेहार, हाफिज़ अदनान अयूबी को चतरा, अधिवक्ता मोहम्मद नईमुद्दीन को हजारीबाग, सोहैब खान को सरायकेला खरसवां,फखरुद्दीन अंसारी को पूर्वी सिंहभूम,शाहनवाज़ आलम को रामगढ़, मोहम्मद नेयाज आलम को धनबाद, मनीरुद्दीन अंसारी को जामताड़ा तथा मोहम्मद शाहनवाज़ अंसारी को देवघर जिला का संयोजक बनाया गया।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
